फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बड़खल झील के पास पार्टी कर रहे युवक ने पुलिस से की बहस, वीडियो वायरल

फरीदाबाद। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़खल झील के पास पर्यटन विभाग की जमीन पर बुधवार शाम कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि युवकों की ओर से वहां शराब का सेवन करने के साथ नॉनवेज भी बना रहे थे और हुड़दंग बाजी भी कर रहे थे। जिसको लेकर पर्यटन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम अनखीर ने मौके पर पहुंची, तो पुलिस को देखकर अधिकांश युवक भाग गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी युवक रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई कर लौटने की जानकारी सामने आई है। युवक के पिता का अस्पताल है। जिसमें वह कार्य करता है। पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। डॉक्टरों से भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मियों से बहस करता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें