फरीदाबाद जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इस वर्ष अब तक 2109 नए सोलर कनेक्शन लग चुके हैं। जिले में कुल सोलर कनेक्शनों की संख्या करीब तीन हजार पहुंच गई है। वहीं, इस वर्ष फरीदाबाद में कुल 27 हजार नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए हैं। बढ़ते बिजली कनेक्शनों और मांग को देखते हुए बिजली विभाग ने क्षमता बढ़ाने के लिए 10 नए सबस्टेशन बनाने की सरकार से मंजूरी ले ली है।