फरीदाबाद में हुई बारिश के बाद पुलिस प्रशासन ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास को बंद कर दिया है । पहले भी रेलवे अंडरपास में काफी पानी भर गया था जिसके कारण यह साफ सफाई के लिए 5 दिन तक बंद रहा था और यहां के आसपास के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई थी आज भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रेलवे अंडरपास को बंद कर दिया यहां पर काफी वाहन चालक अंडरपास खुलने के इंतजार में खड़े हुए हैं।