फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जौलीग्रांट में दो पंचकर्म सहायकों ने ली नियुक्ति

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जौलीग्रांट में दो पंचकर्म सहायकों ने अपनी नियुक्ति ली है। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरदेव सिंह रावत द्वारा एक पुरुष और एक महिला पंचकर्म सहायक को उनका पदभार ग्रहण कराया। डॉ रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में करीब 222 पंचकर्म सहायकों को प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्ति दी गई है। जिसमें से दो पंचकर्म सहायकों ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जौलीग्रांट में नियुक्ति ली है। कहा कि अस्पताल की स्थापना 1984 में हुई थी। उसके बाद से अब पंचकर्म सहायक की की नियुक्ति हुई है। इससे पंचकर्म चिकित्सा का लाभ लेने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। पंचकर्म चिकित्सा का वात, पित्त और कफ रोगों में विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें