सुभाष रोड स्थित गुरु नानक वेडिंग पॉइंट में एमकेपी पीजी कॉलेज के एनएसयूआई छात्रा संगठन की ओर से फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले अंकिता भंडारी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने डांस की प्रस्तुति दी। फ्रेशर पार्टी में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।