नगर निगम सभागार में एमकेपी पीजी कॉलेज के एबीवीपी छात्र संगठन की ओर से फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।