फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हेमकुंड साहिब बना बर्फविहीन, जमा सरोवर

संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Updated Sat, 06 Jan 2024 10:00 PM IST

जनवरी महीने में जहां हेमकुंड साहिब में कई फीट तक बर्फ जमी रहती थी, लेकिन इस साल हेमकुंड साहिब के साथ ही आसपास की सभी चोटियां बर्फविहीन बनी हुई हैं। वहीं कड़ाके की ठंड के चलते पवित्र सरोवर पूरी तरह से जम चुका है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद गुरुद्वारे के सेवादार निरीक्षण करने के लिए हेमकुंड साहिब पहुंचे। शनिवार को दल निरीक्षण के बाद गोविंदघाट लौट आया है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि जनवरी महीने में इस समय हेमकुंड साहिब में करीब आधा फीट ही बर्फ है जबकि इस समय पूरा हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका रहता था। आसपास की चोटियों में भी दूर-दूर तक बर्फ नजर नहीं आ रही है। ठंड अधिक होने से सरोवर पूरा जमा चुका है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें