फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मसूरी में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, ठंड बढ़ी, तापमान में आई गिरावट

Sun, 15 Nov 2026 08:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ हल्के ओले गिरे, वहीं देर शाम एक बार फिर बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। कुछ देर तक लगातार ओले गिरने से सड़कें और खुले स्थान हल्के सफेद नजर आने लगे। बारिश और ओलावृष्टि के बाद शहर में ठंड का असर बढ़ गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। हालांकि देर शाम मौसम ने फिर करवट ली और तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। कुछ देर तक हुई ओलावृष्टि से शहर में ठंड का एहसास और बढ़ गया। बारिश थमने के बाद भी ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें