जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूमि हड़पने के मामलों को लेकर अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने चिंता जताई। प्रेस क्लब सभागार में पीड़िता के साथ पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जानकारी दी। उन्होंने जमीन की धोखाधड़ी और तेजी से बढ़ रहे संगठित अपराध के मामलों को उठाया।