देहरादून में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त विभागीय आउटसोर्स संगठन के सदस्य परेड ग्राउंड के समीप धरने पर बैठे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी।