देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित मंत्री आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री भारत सिंह चौधरी ने ग्राम्य विकास योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रदेश की पांच लाख 23 हजार महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। योजना की पहली किस्त दिसंबर में जारी की जाएगी।