अपनी मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन सचिवालय कूच करने पहुंचा। बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान कूच करते हुए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। ग्राम प्रधानों को आगे बढ़ने से रोकने को लेकर मौके पर पुलिस और ग्राम प्रधानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए ग्राम प्रधानों को आगे जाने से रोका। संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया गया था। वहीं, पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग के कारण ग्राम प्रधानों को पुलिस मुख्यालय से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।