मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ हरदेव रावत द्वारा आयुर्वेद के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। योग अनुदेशक द्वारा लोगों को योग कराया गया। जिसके बाद मरीजों को निशुल्क औषधि वितरण की गई। चिकित्सालय प्रभारी डॉ हरदेव सिंह रावत, नागेंद्र महंत (फार्मेसी अधिकारी ) यशपाल सिंह (सेवक) सुंदरलाल (स्वच्छ एवं चौकीदार), कविता योग अनुदेशक आदि उपस्थित रहे ।