देहरादून में 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने पंजाब के फाजिल्का से सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू (26) को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से छह लाख रुपये जमा हुए थे। जांच में उसके खाते के विरुद्ध साइबर अपराध से जुड़ी छह अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं।