फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मैगजीन जब्त

Fri, 02 Oct 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनंदगांव

राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने की मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, चिखली चौकी क्षेत्र के बड़ा तालाब स्थित रमन बाजार के पास कुछ लोगों द्वारा पिस्टल दिखाकर आम लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक आरोपी को पिस्टल और मैगजीन के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार
पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच और पूछताछ आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान हुई, जिसके बाद सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनुष साहू, शेख शाहबाज, जफर मोमीन और ऐश्वर्या झा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल और मैगजीन जब्त की है।

क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए धमकाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें