फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: सड़क किनारे पाइप के पास मिला 23 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Wed, 02 Sep 2026 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम तेंदुभाटा में सड़क किनारे एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पाइप के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू साहू (23), निवासी तेंदुभाटा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेंडन यॉर्क के मुताबिक, सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन भी मिला है। अब पुलिस मोबाइल की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मौत से पहले सोनू की किस-किस व्यक्ति से बातचीत हुई थी और वह आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में था। इससे युवक की मौत से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में मदद मिल सकती है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई, किसी आपराधिक घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें