फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: पुराने विवाद में युवक पर चाकू और बेसबॉल स्टिक से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Fri, 18 Sep 2026 09:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू और बेसबॉल स्टिक से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से युवक को जान से मारने की नीयत से हमला किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश जायसवाल (25), निवासी चण्डीपारा, पामगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार कमलेश यादव (33) ने 16 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 15 सितंबर को गाय को मारकर भागने की बात को लेकर योगेश यादव और गोलू मिरी ने संतोष जायसवाल के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कमलेश गवाह था।

16 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे कमलेश अपने दोस्त गोलू उर्फ संजय मिरी के साथ मोटरसाइकिल से पामगढ़ की ओर जा रहा था। यासनी मंजिल, चण्डीपारा मेन रोड के पास आकाश जायसवाल, रितेश जायसवाल और मुक्कु यादव रास्ते में मिले। पुलिस के अनुसार तीनों ने उनका वाहन रुकवाकर गाली-गलौज करते हुए पूर्व विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: सवा लाख दीयों से जगमगाया विवेकानंद सरोवर: बलौदाबाजार में 'आशीर्वाद का दीया' से गूंजा सेवा का संकल्प

पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान आकाश जायसवाल ने चाकू निकालकर गोलू उर्फ संजय मिरी पर हमला कर दिया। संजय ने झुककर बचने का प्रयास किया लेकिन चाकू के वार उसकी पीठ में लगे। वहीं मुक्कु यादव पर बेसबॉल स्टिक से कमलेश के साथ मारपीट करने और रितेश जायसवाल पर हाथ-मुक्कों से हमला करने का आरोप है। चाकू लगने से संजय मिरी मौके पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए बिलासपुर रैफर किया गया। मारपीट में कमलेश के सिर पर भी चोट आई।

चाकू, बेसबॉल स्टिक और खून लगे कपड़े जब्त
मामले में पामगढ़ थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, बेसबॉल स्टिक और आरोपी द्वारा घटना के समय पहनी गई शर्ट व बनियान जब्त की है। पुलिस के अनुसार कपड़ों पर घायल संजय मिरी के खून के निशान भी पाए गए हैं।

अकलतरा से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार रितेश जायसवाल को 17 सितंबर को अकलतरा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस की ओर से विवेचना और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें