फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ एक्सीडेंट: धमतरी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल; वाहन में सवार थे करीब 40 लोग

Mon, 12 Oct 2026 07:41 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु गंगरेल स्थित मां अंगारमोती के दर्शन कर लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटगांव आईटीआई के पास हुआ। बालोद जिले के बोहरा गांव के करीब 40 ग्रामीण पिकअप वाहन क्रमांक CG05 AV 8884 में सवार होकर मां अंगारमोती के दर्शन करने गंगरेल आए थे। दर्शन के बाद सभी सियादेही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भटगांव आईटीआई के पास तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार
पिकअप पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल 112, रुद्री पेट्रोलिंग और वरदान की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय युवाओं और संस्थाओं ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहले भटगांव आरोग्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद शिवा प्रधान ने अपनी दो एंबुलेंस और ऋतुराज फाउंडेशन की एंबुलेंस की मदद से प्रेम साहू और हेमंत प्रधान के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। बचाव अभियान में डायल 112 के चालक रुद्रनारायण साहू और गणेश साहू ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
जिला अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया। घायलों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घायलों में 14 वर्षीय चित्रा, 10 वर्षीय लक्ष्य, 35 वर्षीय रुक्मणी, 15 वर्षीय देविका और 11 वर्षीय टेमन शामिल हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर मालवाहक पिकअप वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सफर कराने की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें