छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात अज्ञात नकाबपोश युवकों ने एक वार्ड में जमकर हुड़दंग मचाया। युवकों ने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर चिल्लाते हुए वार्ड में घूमते रहे, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मराठा समाज द्वारा नकाबपोश युवकों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए गुरुवार की देर शाम कोतवाली थाना घेराव किया और सीएसपी को ज्ञापन सोपकर 24 घंटे की चेतावनी देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि करीब 20 नकाबपोश युवक एक ही रंग के गमछे से अपने चेहरे ढक रखा है और मराठा पारा बांसपारा में चिल्लाते हुए पूरे मोहल्ले में घूमते हुए नजर आए है। वहीं सभी के हाथ में हथियार लाठी डंडे दिखाई दे रहे हैं, जिससे मराठा समाज में आक्रोश है। वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया और मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
दरअसल, धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मराठा पारा में देर रात अज्ञात नकाबपोश युवकों ने वार्ड में घूम कर हुड़दंग मचाया जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं यह वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। मराठा समाज द्वारा इस मामले को लेकर दहशत फैलाने वाले नकाबपोश युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है जिसको लेकर मराठा समाज ने समाज भवन में बैठक कर रैली निकाली, जो की गणेश चौक ब्राह्मण पारा कचहरी चौक होते हुए सिटी कोतवाली थाने में पहुंची यहां पर समाज जनों ने खूब नारेबाजी की और सीएसपी को कड़ी कार्रवाई के लिए ज्ञापन सोपा।
मराठा समाज के आनंद पवार ने कहा कि नकाबपोश बदमाशों द्वारा हथियार और लठ लेकर मराठा पारा और बांसवारा वार्ड में गाली गलौज करते हुए हुड़दंग मचाया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है,और कानूनी कार्रवाई नहीं होती तो वह शहर बंद और उग्र आंदोलन करेंगे।
वही सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने कहा की मराठा समाज द्वारा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी गई है मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पहचान कर पकड़ा जाएगा क्योंकि वे सभी नकाब बांधे हुए हैं।