फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद: हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, 11.83 लाख का माल जब्त

Thu, 29 Oct 2026 06:55 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बालोद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से हेरोइन (चिट्टा) और अवैध देसी पिस्टल बरामद की है। मामले में दल्लीराजहरा निवासी 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार, मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और हथियार समेत कुल 11 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देश पर 28 अक्टूबर की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने नया बस स्टैंड के पीछे खड़ी टाटा हेक्सा कार (CG 17 KM 4455) की तलाशी ली। इस दौरान कार के डैशबोर्ड से 6.40 ग्राम हेरोइन और एक देसी पिस्टल बरामद हुई।

कार चालक लीनेश बंसोड़ उर्फ बाड़ू (25), निवासी दल्लीराजहरा को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालोद थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब इस मामले में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें