फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: दसई करमा देखने जा रहे दो सगे भाइयों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

Fri, 16 Oct 2026 05:21 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से डांडगांव में आयोजित दसई करमा कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इसी दौरान उदयपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर साल्ही मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

कार्यक्रम देखने जा रहे थे दोनों भाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घाटबर्रा निवासी धन्ना राम मझवार और मन्ना राम मझवार गुरुवार रात बाइक से डांडगांव में आयोजित दसई करमा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच जब वे उदयपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर साल्ही मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

112 की टीम की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए शव
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम की सहायता से दोनों भाइयों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया।

एक ही परिवार में पसरा मातम
एक ही परिवार के दो भाइयों की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों भाई जिस कार्यक्रम को देखने के लिए घर से निकले थे, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई। इस घटना से ग्राम घाटबर्रा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद उदयपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें