फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चिपके पोस्टर : बहुत हुई महंगाई की मार, जिम्मेदार मोदी सरकार

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Mar 2021 04:37 PM IST

चंडीगढ़ में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के एक ग्रुप ने तड़के करीब चार बजे कई पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो पर कालिख पोत दी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 22, 33, 34, 46 और राम दरबार के पेट्रोल पंप पर लगे फोटो में कालिख लगाई। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2014 के लोकसभा के आम चुनाव से पहले मोदी ने वादा किया था कि पेट्रोल के दामों में कमी की जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मोदी के फोटो पर कालिख लगने के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बगल में ही नारे लिखे पोस्टर लगा दिया। पोस्टर पर नारे लिखे थे, बहुत हुई महंगाई की मार... जिम्मेदार मोदी सरकार 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें