पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव के तहत आज सेक्टर 26 स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं ने विश्वविद्यालय से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। रजिस्टर्ड ग्रेजुएट्स और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डालने के बाद अपने विचार व्यक्त किए।