पंजाब यूनिवर्सिटी में 29 मार्च को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की स्टार नाइट के दौरान यूआईईटी के स्टूडेंट आदित्य ठाकुर की हत्या कर दी गई थी। तब से इंसाफ की मांग को लेकर सभी छात्र संगठनों के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को विद्यार्थियों ने यूआईएलएस विभाग में जाकर विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वह इन प्रदर्शनों का हिस्सा बने। ताकि आदित्य के परिवार को इंसाफ मिल सके और भविष्य में किसी भी स्टूडेंट के साथ इस प्रकार की घटना ना हो। उनका कहना है कि पीयू प्रशासन के लापरवाही के कारण आदित्य ठाकुर की हत्या हुई है।