चंडीगढ़ सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से चार दिवसीय ट्राइसिटी थिएटर फेस्टिवल के तीसरे दिन पपेट थिएटर द ग्रुफेलो का मंचन हुआ। इस नाटक को तैयार करने में तीन महीने का वक्त लगा। यह शो पुतुल नाचेर अशोर की ओर से हुआ। इसमें 8 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के 25 कलाकारों ने अभिनय किया। इस शो में 65 पपेट को शामिल किया गया। नाटक का संदेश है कि हम सबके अंदर छुपी हुई डर होती है। पूरी जिंदगी उसी डर को समेट कर चलते हैं। एक दिन डर सामने खड़ा हो जाए तो आपको डटकर मुकाबला करना हे। उसके बाद पूरी जिंदगी में डर नहीं लगेगा। आप निडर होकर जीवन व्यतीत करेगे।