चंडीगढ़ में फुटबॉल चैलेंजर कप की बुधवार से शुरुआत हो गई है। चंडीगढ़ खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की बेहतरीन फुटबॉल एसोसिएशन और क्लबों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को सेक्टर-46 खेल कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल ग्राउंड में किया गया है। उद्घाटन मुकाबले से पहले टीमों ने मार्च पास्ट किया। टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर-46 और सेक्टर-42 के स्टेडियम में खेले जाएंगे।