फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में हीटर और ब्लोअर के सही इस्तेमाल पर PGI विशेषज्ञ की चेतावनी, जानें जरूरी बातें

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 28 Nov 2025 01:40 PM IST

पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर रवींद्र खैवाल ने ठंड में हीटर और ब्लोअर के उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हीटर और ब्लोअर को बहुत देर तक चलाने से कमरे की नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा, आंखों और गले में सूखापन, सांस संबंधी दिक्कतें और एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने सलाह दी कि इन उपकरणों का उपयोग करते समय कमरे में हल्की वेंटिलेशन रखें और लंबे समय तक सीधे हवा में न बैठें। प्रो. खैवाल के अनुसार, ब्लोअर की तेज गर्म हवा बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक हानिकारक हो सकती है, इसलिए समय-समय पर उपकरण बंद करके कमरे का तापमान संतुलित रखें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हीटर का उपयोग करते समय पानी से भरा बर्तन या ह्यूमिडिफायर रखने से कमरे की नमी बनी रहती है और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम होते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें