बठिंडा में गुरुवार रात सैर कर रही एक महिला से लूट हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला पैदल जा रही थी। पीछे से आए एक लुटेरे ने महिला के गले से पहले चेन छीन ली। जब महिला नीचे गिर गई तो आरोपी उसके कान की बालियां लूट कर फरार हो गया। आरोपी के साथ एक और बाइक सवार युवक था।