फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Mayor Election:भाजपा के सौरभ जोशी बने नए मेयर, मिले 18 वोट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 29 Jan 2026 11:52 AM IST

भाजपा के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए उन्हें कुल 18 वोट मिले। बता दें की इस बार कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं हुआ। कांग्रेस ने गुरप्रीत गाबी को मेयर प्रत्याशी को मैदान में उतारा और आम आदमी पार्टी ने योगेश ढींगरा को मेयर प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा। बता दें की गुरप्रीत सिंह गाबी को केवल 7 वोट ही मिले जिसमें छह पार्षद और एक सांसद का वोट है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साैरभ जोशी के पक्ष में 18 वोट पड़े। बता दें की आम आदमी पार्टी के कुल 11 पार्षद हैं। और योगेश ढींगरा को कुल 11 वोट ही मिले। अब तक पार्टी के लिए बगावती तेवर दिखाने वाले रामचंद्र यादव ने भी अपना वोट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश ढींगरा के लिए ही दिया है। मेयर चुनाव में प्रिजाइडिंग अफसर रमणीक बेदी रहे। भारतीय जनता पार्टी से मेयर पद के प्रत्याशी सौरभ जोशी सदन में आए तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सभी दलों के पार्षदों से उन्होंने मुलाकात की। गले लगाया और जो भी उम्र में उनसे बड़ा था उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। आप के सभी 11 पार्षद साथ में निगम पहुंचे हैं। अब तक नाराज चल रहे रामचंद्र यादव भी आप पार्षदों के साथ में ही खड़े हैं। मेयर के निर्वाचन के तुरंत बाद सीनियर डिप्टी मेयर और फिर डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा। इन दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया नवनिर्वाचित मेयर की अध्यक्षता में संपन्न होगी। मेयर स्वयं वोट मंगवाएंगे, मतगणना कर परिणाम घोषित करेंगे। सभी चुनाव परिणामों की हस्ताक्षरित शीट को सील कर सुरक्षित रखा जाएगा। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें