फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 25-Nov-2022

MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले की नदी के घाट पर छह मगरमच्छों का डेरा, डरकर भाग रहे ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से ये मगरमच्छ उसी घाट पर बैठे नजर आते हैं जहां  ग्रामीण नहाते हैं और पानी उपयोग में लेते हैं। मवेशी भी उसी घाट पर पानी पीने जाते हैं, लेकिन मगरमच्छ के कारण जान का खतरा बना रहता है। और पढ़ें

11:07 PM, 25-Nov-2022

Rajasthan: सात साल की बच्ची के साथ पूर्व पार्षद कर रहा था दुष्कर्म, एक महीने में कई बार की ज्यादती

आरोपी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला है। जहां का वह पार्षद भी रह चुका है। उसकी शादी हो चुकी है और 4 बच्चे भी हैं] लेकिन वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ा चुका है। कुछ साल पहले उसने पीड़िता की मौसी से शादी कर ली थी। और पढ़ें

10:29 PM, 25-Nov-2022

Jabalpur: रिसॉर्ट में प्रेमिका की हत्या करने वाले ने कई शहरों में की धोखाधड़ी, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा

जबलपुर के रिसॉर्ट में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। युवक ने बताया है कि उसने गुजरात, मालेगांव सहित अन्य शहरों में भी धोखाधड़ी की है। जिनके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 25-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, पूरे परिवार के साथ की नर्मदा आरती, देखें तस्वीरें

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल का साथ देने पहुंचीं प्रियंका गांधी ओंकारेश्वर भी पहुंचीं। उन्होंने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं। यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की। इस बात की मुझे प्रसन्नता है। और पढ़ें

08:23 PM, 25-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: सीएम ने पाकिस्तान जिंदाबाद नारे की जांच के आदेश दिए, बोले- यात्रा में तोड़ने वाले भी जोड़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:45 PM, 25-Nov-2022

Morena: स्कूल में टंकी का प्लेटफॉर्म गिरा, दबने से एक छात्र की मौत, दो घायल, लोगों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

मुरैना जिले के सरकारी स्कूल में अचानक पानी की टंकी का प्लेटफॉर्म ढह गया। इससे तीन बच्चे इसके नीचे दब गए। एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  और पढ़ें

08:00 PM, 25-Nov-2022

MP News: हमीदिया में कमीशन का खेल! 155 रुपए का एंटीबायोटिक इंजेक्शन लोकल पर्चेस में 500 रुपए में खरीद रहे

हमीदिया अस्पताल में मैरोपिनम एंटीबायोटिक इंजेक्शन 1 ग्राम का रेट कॉन्टेक्ट करने मार्च 2022 में टेंडर जारी किए गए थे। इसके लिए 155 रुपए प्रति वाइल के रेट पर एपेक्स फार्मासुटिकल से अस्पताल ने सितंबर 2022 में रेट कॉन्टेक्ट किए। इसके बावजूद अस्पताल के पर्चेस विभाग से 1 ग्राम मैरोपिनम एंटीबायोटिक इंजेक्शन की खरीदी लोकल पर्चेस से की जा रही है। और पढ़ें

07:48 PM, 25-Nov-2022

MP News: बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, घर लौट रहे थे तीनों

हादसा जबलपुर के तिलवारा घाट थाना क्षेत्र के चरगवां रोड स्थित जोधपुर चौराहे पर हुआ। तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जोधपुर चौराहे के पास उन्हें तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी और रौंदते हुए चली गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें

07:18 PM, 25-Nov-2022

Jabalpur: तालाब व झीलों के संरक्षण के मामले में हाईकोर्ट गंभीर, प्रदेश में मौजूदा जलस्रोत की रिपोर्ट तलब

हाईकोर्ट ने प्रदेश में मौजूदा जलस्रोत की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं। याचिका पर अगली सुनवाई जनवरी के तीसरे सप्ताह में निर्धारित की गई है। और पढ़ें

07:12 PM, 25-Nov-2022

Bhopal News: भोपाल में ठंड की वजह से स्कूलों का समय बदला, अब 8.30 बजे के बाद ही लगेंगे

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया की तरफ से जारी आदेश में शासकीय/ अशासकीय/आईसीएसई एवं सीबीएसई से संबंद्ध शालाओं में तापमान में गिरावट व शीतलहर के कारण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शाला संचालन का समय सुबह 8.30 बजे के बाद तय किया जता है। और पढ़ें

07:10 PM, 25-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: मेधा पाटकर फिर मिलीं राहुल गांधी से, उठाया नर्मदा विस्थापितों का मुद्दा

शुक्रवार को जब राहुल गांधी लंच के लिए भान भरड गांव मे रुके तो वहां मेधा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने राहुल से कहा कि नर्मदा घाटी में कई प्रभावितों को उनका हक नहीं मिला है। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नर्मदा प्रभावितों का मुद्दा उठाना चाहिए।  और पढ़ें

06:15 PM, 25-Nov-2022

Indore MIC Meeting: हुकुमचंद मिल को लेकर महापौर परिषद का बड़ा फैसला, मजदूरों को पैसा देने की तैयारी

शुक्रवार को इंदौर नगर निगम में महापौर परिषद की दूसरी बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सबसे चर्चित फैसला हुकुमचंद मिल को लेकर लिया गया। और पढ़ें

05:46 PM, 25-Nov-2022

Damoh: धर्मांतरण मामले में कार्रवाई न होने पर दमोह कलेक्टर-SP को हटाने की मांग, बजरंगदल-विहिप ने किया प्रदर्शन

बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। वे धर्मांतरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का विरोध कर रहे थे।  और पढ़ें

04:54 PM, 25-Nov-2022

Sehore: नाबालिग से रेप करने वाले को 10 वर्ष का कठोर कारावास, पुराने दारू के ठेके पर ले जाकर की थी ज्यादती

होर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले युवक को कोर्ट ने दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला करीब डेढ़ साल पुराना है। आरोपी ने नाबालिग से रेप किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।  और पढ़ें

04:25 PM, 25-Nov-2022

MP News: सीहोर में दबंग महिला ने सार्वजनिक टंकी और कुएं पर किया कब्जा, ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार

सीहोर जिले के आमला मज्जु के ग्रामीणों ने एक दबंग महिला की शिकायत कलेक्टर से की है। उनका कहना है कि महिला ने सार्वजनिक टंकी और कुएं पर कब्जा जमा लिया है। हटने का कहने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। 
  और पढ़ें

04:17 PM, 25-Nov-2022

Indore: राहुल गांधी को सावरकर का साहित्य भेंट करेगी बीजेपी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र देकर मांगा समय

राहुल के बीते दिनों सावरकर पर दिए बयान से आहत भाजपा नेता अब उन्हें वीर सावरकर से संबंधित साहित्य भेंट करना चाहते हैं। राहुल से समय लेने के लिए भाजपा नेता ने इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की है।  और पढ़ें

04:16 PM, 25-Nov-2022

MP News: निकाह पढ़ने के बाद दूल्हे ने मांगी बुलेट, विवाद के बाद बरात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा

मध्यप्रदेश के गुना में दहेज देने-लेने की बात पर एक निकाह टूट गया। लड़के वालों ने निकाह के बाद दुल्हन के परिवार से मांग ली बुलेट। लड़की वालों की स्थिति ऐसी थी नहीं कि तत्काल बुलेट लाकर दी जा सके। विवाद के बाद बरात बिना दुल्हन ही लौट गई।  और पढ़ें

04:02 PM, 25-Nov-2022

Shivpuri News: डेढ़ साल के बेटे की जान बचाने कुएं में मार दी मां न छलांग, दोनों की हो गई मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। डेढ़ साल का बेटा कुएं में डूबने लगा तो उसकी मां ने आनन-फानन में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।  और पढ़ें

03:54 PM, 25-Nov-2022

MP Weather Today: पचमढ़ी से ठंडा हुआ नौगांव, पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, इंदौर में स्कूलों का समय बदला

Madhya Pradesh Weather Today: तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास है तो रात का पारा 6 डिग्री पर पहुंचा है। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव रहा। इंदौर जिले में ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। और पढ़ें

02:09 PM, 25-Nov-2022

MP News: BJP का आरोप- राहुल की यात्रा में लगे पाकिस्तान समर्थित नारे, कांग्रेस बोली फर्जी है वीडियो

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा लगा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद'। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से भी ट्वीट किया गया। कांग्रेस ने इस वीडियो को फर्जी बताया है।  और पढ़ें

03:36 PM, 25-Nov-2022

MP News: राजगढ़ में दो नाबालिगों का हो रहा था विवाह, प्रशासन ने दबिश दी तो बरात आधे रास्ते से ही पलट गई

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दो नाबालिग लड़कियों का विवाह हो रहा था। प्रशासन की टीम ने दबिश दी तो दोनों की बरातें आधे रास्ते से ही लौट गई।  और पढ़ें

11:07 AM, 25-Nov-2022

MP News: कमलनाथ के करीबी सलूजा BJP में शामिल, राजनीतिक पंडित बोले- राहुल की यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नरेंद्र सलूजा को बीजेपी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। सलूजा ने कहा कि इंदौर में खालसा कॉलेज की घटना के बाद तीन दिन सो नहीं सका। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि सलूजा को तो पहले ही कांग्रेस से निकाल दिया था।  और पढ़ें

02:02 PM, 25-Nov-2022

Rajasthan Politics: गहलोत के बयान से कांग्रेस चकित, जयराम रमेश बोले- संगठन सर्वोपरि है, मिल-बैठकर हल निकालेंगे

राजस्थान में राजनीतिक उठापटक से कांग्रेस भी चकित है। अशोक गहलोत के इंटरव्यू ने सभी वरिष्ठ नेताओं की नींद उड़ा दी है। जयराम रमेश ने कहा कि हम जल्द ही हल निकाल लेंगे। 
  और पढ़ें

10:20 AM, 25-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra In MP: लगातार दूसरे दिन प्रियंका ने मिलाई राहुल के साथ कदमताल, ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन प्रियंका गांधी का भी साथ मिला। शुक्रवार को राहुल का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की योजना है।  और पढ़ें

08:42 AM, 25-Nov-2022

Indore News: सलमान खान जैसी बॉडी बनाना चाहता था युवक, लगा लिया घोड़े को लगने वाला इंजेक्शन

इंदौर में एक दुकान संचालक ने एक युवक को सलमान खान जैसी बॉडी बनाने का झांसा देकर प्रोटीन पाउडर के साथ घोड़े को लगने वाले इंजेक्शन दे दिए। युवक की बॉडी तो नहीं बनी, तबियत जरूर बिगड़ गई।   और पढ़ें

06:18 PM, 24-Nov-2022

Indore Crime: काॅल पर दोस्त बनाओ, मीठी बातें कर खाते में पैसे डलवाओ, इंदौर के काॅल सेंटर से चल रहा था गोरखधंधा

काॅल सेंटर पर संचालक ने कुछ लड़कियों को नौकरी पर रखा था। लड़कियां लड़कों को काॅल कर मीठी-मीठी बातें से रिझाती थी और दोस्ती के बहाने अकाउंट मेें रुपये डलवाती थी।  और पढ़ें

08:45 AM, 25-Nov-2022

MP News: जोबट से बीजेपी विधायक सुलोचना रावत को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती

सुलोचना रावत अपने गृहग्राम कानाकाड़ पर भोजन कर रही है। अचानक उनको चक्कर आए और वह गिर गई। इसके बाद परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बीपी हाई होने के बारे में पता चला और डॉक्टरों ने उनको ब्रेन हेमरेज होने की बात कही। और पढ़ें

08:37 AM, 25-Nov-2022

MP News: बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, यार्ड में जाते समय हुआ हादसा

ग्वालियर स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया। बरौनी एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि उस समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था

और पढ़ें

08:24 AM, 25-Nov-2022

MP News: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर हटाने पर भड़का युवक कांग्रेस, कहा-समर्थन देखकर बौखला गई है भाजपा

सीहोर शहर के कोतवाली चौराहे पर भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े पोस्टर और बैनर प्रशासन ने हटा दिए। इसको लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश भाजपा की चिंता बढ़ गई है।  और पढ़ें

11:30 PM, 24-Nov-2022

MP News: अब छतरपुर में खाद लेने पहुंचे किसान की मौत, डॉक्टरों ने हार्टअटैक बताई वजह

छतरपुर जिले का युवक बुजुर्ग पिता के साथ खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लगा था। अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ, बुजुर्ग पिता उसे अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  और पढ़ें

10:47 PM, 24-Nov-2022

MP News: खाद के लिए तरसते किसानों पर बीजेपी-कांग्रेस भिड़े, सरकार के दावों की भोपाल में अधिकारी ने निकाली हवा

भोपाल के बैरसिया में जिला खाद प्रभारी ओपी तिवारी ने मीडिया के सामने खाद की किल्लत के सवाल पर कहा कि यहां का क्षेत्रफल ज्यादा है। जिसके अनुसार हमें खाद नहीं मिल रहा है। हमें पांच प्रतिशत ही खाद मिल रही है। हमने 100 मीट्रीक टन का ऑर्डर लगाया है, जो हमें नहीं मिला है। जिसका हम एडवांस में पेमेंट कर चुके है। और पढ़ें

10:46 PM, 24-Nov-2022

MP News: प्रवासी सम्मेलन का कवरेज करने के लिए मीडिया से प्रवासी विभाग मांग रहा साढ़े सात हजार रुपये

मीडियाकर्मियों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रवासी दिवस की वेबसाइट पर मीडिया कैटेगरी दी गई है। जब कुछ मीडियाकर्मियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी फीड की तो अंत में एप्लाय के पहले 7500 रुपये की राशि भरने को कहा गया।

और पढ़ें

10:47 PM, 24-Nov-2022

Shajapur: पुलिस ने मनचले का जुलूस निकाला, रास्तेभर लगवाई उठक-बैठक, देखें वीडियो

शुजालपुर के गर्ल्स कॉलेज के आसपास छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व फब्तियां कसने की घटनाएं होते देख पुलिस ने सख्त रवैया अपना लिया है। छेड़छाड़ करने वाले युवकों की सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।  और पढ़ें

09:12 PM, 24-Nov-2022

Damoh: एसडीओपी को पांच हजार की रिश्वत लेने के मामले में तीन साल की सजा, 20 हजार का जुर्माना भी लगाया

मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा का है। यहां के तत्कालीन एसडीओपी और वर्तमान में रिटायर्ड जीपी शर्मा पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगा था।  और पढ़ें

08:20 PM, 24-Nov-2022

Jabalpur: जेल अधिकारियों ने नहीं दिया पारिश्रमिक, अपील पर नोटिस जारी

कठोर कारावास से दंडित बंदियों से जेल में काम करवाया जाता है और शासन द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक दिया जाता है। याचिकाकर्ता भी जेल में कठोर कारावास के तहत बंद था। इस दौरान किए काम का पारिश्रमिक नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली है।  और पढ़ें

08:05 PM, 24-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल ने इंदौर में क्यों नहीं रखी बड़ी आम सभा, जानिए क्या है वजह

कांग्रेस इंदौर में युवा वर्ग पर फोकस करने के लिए चर्चित रैप सिंगर डिवाइन गल्ली बॅाय की मदद ले रही है। इसके अलावा ख्यात सिंगर सुखविंदर भी यहां आ सकते है और पढ़ें

07:50 PM, 24-Nov-2022

MP News: सीएम शिवराज बेंगलुरु में बोले एमपी में सभी क्षेत्रों के उद्योग और निवेश के लिए पर्याप्त संभावनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेंगलुरू में मध्य प्रदेश में निवेश अववसर पर उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद किया। उन्होंने निवेशकों को इंदौर में जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैक-बिजली-पानी-रोड कनेक्टिविटी और बेहर कानून व्यवस्था प्रदेश की ताकत है। मैं प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबंद्ध हूं। और पढ़ें

07:30 PM, 24-Nov-2022

Guna: बेटी के साथ कुकर्म करने वाले वहशी पिता को सारी उम्र जेल में रहना होगा, दो साल किया था नाबालिग से रेप

सिरसी इलाके में रहने वाली नाबालिग ने 2021 में अपने सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। बताया था कि उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत काम करता है। ये सिलसिला 2019 में शुरू हुआ था। जहां उसे मौका मिलता, वह नाबालिग से रेप करता।  और पढ़ें

06:52 PM, 24-Nov-2022

MP News: भोपाल जिले में राशन बांटने में गड़बड़ी करने वाली 15 राशन दुकान निलंबित

जिला आपूर्ति अधिकारी मीना मालाकार ने बताया कि भोपाल नगर की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की जांच खाद्य संचालनालय द्वारा कराई गई। प्राप्त प्रतिवेदनों में उल्लेखित अनियमितताओं के आधार पर कुल 15 शासकीय उचित मूल्य दुकानें तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाकर उनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं । और पढ़ें

06:48 PM, 24-Nov-2022

Ratlam: बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, ट्रेनें भी रोकना पड़ी

Ratlam: बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, ट्रेनें भी रोकना पड़ी Ratlam: Truck rammed bike riders on railway track, two youths died, trains also had to be stopped और पढ़ें

05:21 PM, 24-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, नागदा पुलिस ने पकड़ा

नागदा थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक फोटो भेजा था और सूचना दी थी कि राहुल गांधी को धमकी देने वाले आरोपी का हुलिया ऐसा है। उसी के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा गया है। इंदौर क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी।  और पढ़ें

04:56 PM, 24-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- भाजपा की सरकारें वनवासी बताकर आदिवासियों से अधिकार छीनना चाहती है

राहुल गांधी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अादिवासी समुदाय के लिए नया शब्द वनवासी लाए है।  इस शब्द के पीछे उनकी दूसरी सोच है। वे अादिवासियों को देश का पहला मालिक नहीं मानते।  और पढ़ें

04:42 PM, 24-Nov-2022

MP News: कलेक्टर द्वारा कराई गई FIR को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने दी चुनौती, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि कलेक्टर ने दुर्भावनावश अपने खिलाफ की जा रही कार्रवाई से बचने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आवेदिका के ऊपर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।  और पढ़ें

04:20 PM, 24-Nov-2022

Damoh: छात्रा को बचाने में ट्रक के नीचे घुसा बाइक सवार, मौके पर दम तोड़ा, CCTV कैमरे में दिखी लाइव मौत

दमोह में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं एक छात्रा भी घायल हो गई। युवक छात्रा को बचाने के प्रयास में ट्रक के नीचे जा घुसा, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

03:51 PM, 24-Nov-2022

पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। ग्वालियर, शहडोल, जबलपुर, सागर व भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम दर्ज किया गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें