{"_id":"637f5ade6b75d1261f7201ff","slug":"bharat-jodo-yatra-suspect-arrested-for-threatening-to-blow-up-rahul-gandhi-kamal-nath-nagda-police-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, नागदा पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, नागदा पुलिस ने पकड़ा
Thu, 24 Nov 2022 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:22 PM IST
सार
नागदा थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक फोटो भेजा था और सूचना दी थी कि राहुल गांधी को धमकी देने वाले आरोपी का हुलिया ऐसा है। उसी के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा गया है। इंदौर क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
File photo
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर आने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कमल नाथ को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाले संदिग्ध को नागदा से हिरासत में लिया गया है। नागदा पुलिस ने इसकी सूचना सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को दी है। इंदौर क्राइम ब्रांच टीम उसे लेने नागदा भेजी जा रही है।
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले बीते शुक्रवार को एक पत्र सामने आया था। उसमें लिखा था कि यदि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में आते हैं तो उनकी यात्रा में कई जगह धमाके होंगे। इसके साथ ही सिख दंगों के लिए जिम्मेदार रहे कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पत्र पर तीन नंबर भी अंकित थे। इधर नागदा थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने उन्हें एक फोटो भेजा था और सूचना दी थी कि राहुल गांधी को धमकी देने वाले आरोपी का हुलिया ऐसा है।
नागदा थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि इस हुलिए वाला व्यक्ति नागदा में बायपास पर एक होटल पर खाना खा रहा है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई है। इस व्यक्ति का नाम दया सिंह पिता भगवान सिंह हावड़ा अरोड़ा जाति सिख है। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध को नरेंद्र सिंह के नाम से भी जाना जाता है। व्यक्ति के पास मिले आधार कार्ड पर पता उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है। वार्ड नंबर 24 छोटी होसियाना का निवासी बताया जा रहा है। इंदौर क्राइम ब्रांच में जो नाम बताया था वही नाम वह व्यक्ति अपना बता रहा है।

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर डाक से आई चिट्ठी।
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर इंदौर डीसीपी जोन-4 राजेश कुमारसिंह ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल नंबर 7693029033, 9872661714, 9425624110 और 9785724109 की कॉल डिटेल निकाली है। एक नंबर करनाल (हरियाणा) के अमनदीप का है। लेटर के पीछे उसके वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी भी लगी हुई है। अमनदीप से करनाल की पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी एक साल की कॉल डिटेल में इंदौर की लोकेशन नहीं मिली है।
यह लिखा था पत्र में
1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्ले आम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इंदिरा गांधी की **** कमलनाथ ने #####****। नवंबर के आखिर में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा।