फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 04-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:18 PM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: पुलिस विभाग में पांच IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती

Uttarakhand News: आईपीएस धीरेंद्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून बनाया गया है। और पढ़ें

09:45 PM, 04-Mar-2025

Dehradun News: पड़ोसी के घर में चोरी करते दो चोर पकड़े

कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी में एक व्यक्ति ने दो चोरों को पड़ोसी के घर में रंगेहाथों चोरी करते हुए पकड़ लिया। और पढ़ें

09:33 PM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: अधिकारियों को सरकारी काम के लिए हवाई मार्ग से यात्रा की सुविधा, वित्त सचिव ने जारी किए आदेश

केंद्र सरकार ने उड़ान योजना और राज्य सरकार ने एयर कनेक्टिविटी स्कीम शुरू की है। इन सुविधाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को सरकारी काम के लिए हवाई मार्ग से यात्रा करने की सुविधा देने का निर्णय किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:14 PM, 04-Mar-2025

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: बोलीं जया किशोरी-आज गुरु खुद को ईश्वर से बड़ा समझने लगे हैं, ये धर्म के लिए खतरनाक

International Yoga Festival 2025: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन साधकों को प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने संबोधित किया। और पढ़ें

09:04 PM, 04-Mar-2025

Dehradun News: तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

सहसपुर थाना पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:47 PM, 04-Mar-2025

Dehradun News: धर्म-समुदाय के नाम पर उत्पीड़न की गतिविधियों पर लगे रोक

ऋषिकेश में सिख युवा व्यापारी के साथ मारपीट और दस्तार व दाढ़ी की बेअदबी की घटना पर कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ व दशमेश सेवक जत्था के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। और पढ़ें

08:36 PM, 04-Mar-2025

Dehradun News: बिजली बकायेदारों पर और सख्त होगा निगम

बिजली बिलों के बकायेदारों पर ऊर्जा निगम और अधिक सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। और पढ़ें

08:27 PM, 04-Mar-2025

Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचीं कथावाचक जया किशोरी, गंगातट पर बिताया समय, की पावन आरती, तस्वीरें

Rishikesh News: कथावाचक जया किशोरी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन साधकों को संबोधित करने पहुंची थीं। इसके बाद वह परमार्थ निकेतन पहुंचीं। और पढ़ें

07:39 PM, 04-Mar-2025

Karnaprayag: सड़क हादसे रोकने के लिए अनोखा प्रदर्शन, ग्रामीणों ने गांव में लगा दिए ‘डेथ रोड’ के बैनर

विभाग की ओर से बनाई गई रोड दो किमी तक जगह-जगह टूट गई है जबकि डामरीकरण जगह-जगह उखड़ गया और पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। और पढ़ें

07:28 PM, 04-Mar-2025

VIDEO : देहरादून में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, ऐसे दम दिखा रहे अभ्यर्थी

देहरादून में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, ऐसे दम दिखा रहे अभ्यर्थी और पढ़ें

07:13 PM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: यूसीसी और भू-कानून की खूबियां जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर, सरकार द्वारा हाल में लिए ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच लेकर जाना है। क्योंकि सशक्त भू-कानून लाकर हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों की जनभावनाओं और अपेक्षाओं की पूर्ति की है। और पढ़ें

07:10 PM, 04-Mar-2025

Dehradun News: विकासनगर तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराने की मांग

स्मार्ट सिटी बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन विकासनगर तक कराए जाने की मांग नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की है। और पढ़ें

07:00 PM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में कांग्रेस, अब चलाएगी मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान

कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल की अध्यक्षता में सभी जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के बारे में चर्चा की गई। और पढ़ें

06:23 PM, 04-Mar-2025

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री से की किराया व लाभांश दिलाने की मांग

कोविड काल में वितरित किए गए राशन का भाड़ा व लाभांश की मांग राशन वितरकों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से की है। और पढ़ें

04:43 PM, 04-Mar-2025

Dehradun: अवैध मदरसों पर एक्शन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

Dehradun News: एमडीडीए की ओर से जिले में अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

04:37 PM, 04-Mar-2025

VIDEO : अवैध मदरसों पर एक्शन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

अवैध मदरसों पर एक्शन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया और पढ़ें

03:07 PM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: पांच साल में चमोली में आईं तीन बड़ी आपदा, ज्योतिर्मठ रहा केंद्र, कई जिंदगियां हो गई थीं खत्म

सात फरवरी 2021 की सुबह ऋषिगंगा के उद्गम स्थल में ग्लेशियर टूटने से भयानक बाढ़ आ गई थी। इससे नदी किनारे जितने भी लोग थे वे सब बाढ़ की चपेट में आ गए। इस आपदा में 206 लोगों की मौत हुई थी। इस आपदा में ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना बह गई थी, और पढ़ें

02:51 PM, 04-Mar-2025

Haridwar News: मुख्यमंत्री धामी बोले- इस बार चारधाम यात्रा होगी और बेहतर, लगातार की जा रही है समीक्षा

चारधाम यात्रा इस बार सुगम होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि चारधाम यात्रा को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है, जिससे कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़ा। और पढ़ें

02:14 PM, 04-Mar-2025

VIDEO : विभिन्न देशों के अधिकरियों ने किया देहरादून जिला कार्यालय का भ्रमण

विभिन्न देशों के अधिकरियों ने किया देहरादून जिला कार्यालय का भ्रमण और पढ़ें

12:42 PM, 04-Mar-2025

Uttarakhand Weather: गंगोत्री-यमुनोत्री- हर्षिल में बर्फबारी, मैदान में छाए काले बादल, चमोली में एवलांच अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी जारी है। वहीं चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

और पढ़ें

12:40 PM, 04-Mar-2025

VIDEO : मसूरी में फूटा आंदोलनकारियों का गुस्सा, वित्त मंत्री को हटाने की मांग पर अड़े

मसूरी में फूटा आंदोलनकारियों का गुस्सा, वित्त मंत्री को हटाने की मांग पर अड़े और पढ़ें

12:34 PM, 04-Mar-2025

Uttarakhand News: महाकुंभ प्रयागराज-2025 अभिनंदन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

महाकुंभ प्रयागराज-2025 अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। और पढ़ें

12:20 PM, 04-Mar-2025

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन...बर्फबारी जारी, हाईवे खोलने में जुटी BRO की टीम, देखें तस्वीरें

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन आया है। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।  और पढ़ें

11:22 AM, 04-Mar-2025

Dehradun: 19 मार्च से श्री झंडे जी मेला, प्रशासन ने शुरू की तैयारी, इस बार बदलेगा ध्वजदंड, जानें इसके पीछे वजह

हर साल होली के चार दिन बाद श्री झंडे जी का मेला शुरू होता है। मेला प्रशासन के अनुसार, आठ मार्च को पंजाब की पैदल संगत के लिए बिहलौलपुर के महंत वियंतदास के नाम का हुकुमनामा श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का हस्ताक्षर कराकर बड़ागांव ले जाया जाएगा। और पढ़ें

10:44 AM, 04-Mar-2025

Chamoli Avalanche: हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जोशीमठ एसडीएम को नियुक्त किया गया जांच अधिकारी

चमोली जिले के माणा के पास हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान कर सभी लोगों को ढूंढा, जिसमें से 46 सुरक्षित रेस्क्यू किए, जबकि आठ की मौत हो गई थी। 

और पढ़ें

09:59 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: पाॅलिटेक्निक का तीन साल का डिप्लोमा माना जाएगा 12वीं पास के समकक्ष, नियमावली में होगा संशोधन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा नियमावली में संशोधन किया जाएगा। और पढ़ें

09:56 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ट्राउट प्रोत्साहन योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 200 करोड़ से मिलेगा बढ़ावा

ट्राउट फार्मिंग के सतत विकास के लिए ट्राउट प्रोत्साहन योजना तैयार की गई है जिसके तहत एकीकृत रेसवेज यूनिटों के निर्माण के साथ कार्यरत मत्स्य पालकों को पांच वर्षीय इनपुट सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। और पढ़ें

09:21 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट

प्रदेश मंत्रिमंडल ने कर्मचारी संगठनों की मुराद पूरी कर दी है। कर्मचारी संगठन पिछले काफी समय से पदोन्नति में शिथिलीकरण की नियमावली को लागू करने की मांग कर रहे थे। और पढ़ें

09:16 AM, 04-Mar-2025

Cabinet Decision: उत्तराखंड भारतीय नागरिक सुरक्षा नियमावली को मंजूरी, जानिए क्या-क्या किया गया है शामिल

उत्तराखंड भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नियमावली में फाॅरेंसिक जांच के सुदृढ़ीकरण आदि के लिए जिला और राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम गठित करने की प्रक्रियाओं को भी नियमावली में शामिल किया गया है। और पढ़ें

09:11 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: कारागार विभाग में डीआईजी का एक और वरिष्ठ अधीक्षक के दो पद सृजित, सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी

डीआईजी का पद लेवल 13 (ग्रेड वेतन 8700) और वरिष्ठ अधीक्षक कारागार के दो पदों में लेवल-12 और लेवल 11 क्रमश: ग्रेड वेतन 7600 और 6600 के होंगे। और पढ़ें

09:07 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: प्रदेश में इस साल नहीं बढ़ेगा गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य, धामी कैबिनेट में लिया गया निर्णय

पिछले पेराई सत्र के लिए तय गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य को चालू पेराई सत्र 2024-25 में यथावत रखे जाने का निर्णय लिया गया है। और पढ़ें

08:32 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand: देश में पहली बार नदी में डॉल्फिन की संख्या 6327 होने का अनुमान, WII देहरादून ने किया आकलन

भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक वीरेंद्र तिवारी के मुताबिक पिछली बार नमामि गंगा के तहत जो आकलन हुआ था, वह केवल गंगा और उसकी सहायक नदियों में किया गया था, उसमें संख्या 3500 थी। इस बार ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियों में काम किया गया हैं। और पढ़ें

03:00 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand Weather: कई जिलों में बारिश के आसार, चमोली में एवलांच का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। और पढ़ें

01:55 AM, 04-Mar-2025

Dehradun News: सिपाही भर्ती की परीक्षा में 187 अभ्यर्थी पास

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 316 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जिसमें 67 नाप-जोख में ही बाहर हो गए। और पढ़ें

01:55 AM, 04-Mar-2025

Dehradun News: गले में हो रहा लैरिंजाइटिस, कमजोर इम्यूनिटी वाले ज्यादा प्रभावित

यदि आपका गला दर्द कर रहा है... पानी और खाना निगलने में परेशानी हो रही है तो सावधान हो जाएं। और पढ़ें

01:52 AM, 04-Mar-2025

Dehradun News: हरिद्वार बाईपास पर बना कूड़ा डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग

हरिद्वार बाईपास पर बना कूड़ा डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग और पढ़ें

01:52 AM, 04-Mar-2025

Dehradun News: पूर्व फौजी के बेटे से नौकरी दिलाने के नाम पर 2.09 लाख ठगे

पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पूर्व फौजी के बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख नौ हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:51 AM, 04-Mar-2025

Dehradun News: नाले, दुकान व निजी भूमि पर कब्जों की भरमार...व्यवस्था लाचार

जिले में नाले, दुकान व निजी जमीनों पर कब्जों की बाढ़ आ गई है। जनसुनवाई में अवैध कब्जों को लेकर एक के बाद एक शिकायतों की भरमार होती चली गई। और पढ़ें

01:48 AM, 04-Mar-2025

Dehradun News: विपिन की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीती कैग

ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को छह मैच खेले गए। और पढ़ें

12:30 AM, 04-Mar-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

इस साल 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। पिछले साल की बात करें तो चारों धामों में 47 लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में मशक्कत करनी पड़ी थी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें