फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand BJP will take benefits of UCC and land law to the people

Uttarakhand: यूसीसी और भू-कानून की खूबियां जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश

Tue, 04 Mar 2025 07:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Mar 2025 07:13 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर, सरकार द्वारा हाल में लिए ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच लेकर जाना है। क्योंकि सशक्त भू-कानून लाकर हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों की जनभावनाओं और अपेक्षाओं की पूर्ति की है।

विज्ञापन
Uttarakhand BJP will take benefits of UCC and land law to the people
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा यूसीसी और भू-कानून की खूबियों को जन-जन तक ले जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं से दोनों कानूनों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुट जाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


वह प्रदेश पार्टी मुख्यालय से वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पार्टी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी समेत मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में संगठन पर्व कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही वर्तमान में संचालित अटल जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम, संविधान गौरव अभियान, महिला दिवस आदि की गतिविधियों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर, सरकार द्वारा हाल में लिए ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच लेकर जाना है। क्योंकि सशक्त भू-कानून लाकर हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों की जनभावनाओं और अपेक्षाओं की पूर्ति की है। लंबे समय से प्रदेश की भू-संपदा और देवभूमि स्वरूप का संरक्षण करने के लिए ऐसे कानून की जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की इस इच्छा को पूरा करने का संकल्प मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा चुनावों में किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस प्रक्रिया में लगने वाले समय का लाभ राजनैतिक उपयोग के लिए कर रही थी। आज भी उनके नेता इस मुद्दे पर भ्रम, झूठ और अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी और भू-कानून को विधानसभा स्तर पर समाज के सभी वर्गों के मध्य पहुंचाने के लिए जनभागीदारी के बड़े कार्यक्रम करने होंगे।

Uttarakhand:  कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन पर्व के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ सभी लोगों से पार्टी के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों को लेकर निर्देश दिए।

उन्होंने अटल शताब्दी वर्ष को लेकर सुशासन दिवस के कार्यक्रमों की शृंखलाओं को पुनः गति देने का आह्वान किया। कहा कि इससे संबंधित गोष्ठियां, उनसे संबंधित साहित्य और स्मृतियों का संकलन, विचार गोष्ठी, उनके जीवनवृत के अनुभवी लोगों को सम्मानित करने आदि आयोजन तेजी लाई जाए।

उन्होंने आगामी आठ मार्च को महिला दिवस पर महिला मोर्चा, महिला विधायक और पदाधिकारियों को आगे बढ़ाते हुए जनजागरुकता के कार्यक्रम चलाने का आग्रह किया। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बैठक का संचालन किया। बैठक में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री और विधायक गणेश जोशी, पार्टी विधायक, पदाधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed