फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress will run Mera Vote Mera Adhikar campaign against deletion of voters names

Uttarakhand: मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में कांग्रेस, अब चलाएगी मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान

Tue, 04 Mar 2025 07:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Mar 2025 07:00 PM IST
सार

कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल की अध्यक्षता में सभी जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के बारे में चर्चा की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress will run Mera Vote Mera Adhikar campaign against deletion of voters names
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी हाईकमान के दिशा-निर्देश पर राज्य के सभी नगर निकायों व केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान चलाएगी। यह अभियान तीन माह तक चलेगा। जिसमें कांग्रेस ऐसे मतदाताओं से संपर्क करेगी। जिनके नाम सूची से हटाए गए। इन मतदाताओं से नाम हटाने के कारणों को लेकर तथ्यों को जुटाया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल की अध्यक्षता में सभी जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के बारे में चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में सप्पल ने कहा कि संविधान में हर नागरिक को वोट देने का मौलिक अधिकार दिया गया है। लेकिन पिछले कुछ चुनाव में यह देखा गया कि एक षडयंत्र के तहत भाजपा मताधिकार को छीनने का काम कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड व महाराष्ट्र से मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को 288 विधानसभा सीटों में 156 में बढ़त मिली थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में गठबंधन की हार हुई। जांच में पाया गया कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत बराबर था। लेकिन भाजपा ने सत्ता पर काबिज होने के लिए 70 लाख मतदाता बढ़ाए। आठ लाख मतदाताओं को सूची से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand:  कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में हर निकाय में बड़ी संख्या में नाम हटा कर मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित किया गया। मतदाता सूची से नाम हटाने की एक प्रक्रिया होती है। अभियान के दौरान लोगों से पूछा जाएगा कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया का पालन किया। किस आधार पर मतदाताओं के नाम काटे गए।

सप्पल ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पर काबिज होने के लिए जनमत को चुराने का काम कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे।

जिलास्तर पर चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रदेश कांग्रेस की ओर से अभियान को धार देने के लिए जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। जिसमें उन्हें मतदाता सूची से नाम हटाने व जोड़ने संबंधित प्रक्रिया व नियमों की जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 व 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed