फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CAG won due to Vipin's explosive batting

Dehradun News: विपिन की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीती कैग

Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
CAG won due to Vipin's explosive batting
ऑल इंडिया पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को छह मैच खेले गए। अखिल भारतीय पब्लिक सेक्टर क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और कैग की टीम के बीच खेला गया। इसमें विपिन की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर कैग ने दस विकेटों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


पुरकुल स्थित क्रिकेट मैदान में दिन का दूसरा मैच एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बडौदा (बीओबी) के बीच खेला गया। इसमें बीओबी ने आठ विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में इरफान उमार मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उधर कुंआवाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में एफसीआई और न्यू इंडिया इंश्योरेंस लिमिटेड के मध्य मुकाबला खेला गया। इसमें एफसीआई की टीम ने 79 रनों से मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में करन मैन ऑफ द मैच बने। चौथा मैच कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) व महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के मध्य खेला गया। इसमें अतुल कुमार के दम पर सीआईएल ने 38 रनों से जीत हासिल की। दिन का आखिरी मुकाबला यूनियन बैंक और एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) के बीच खेला गया। इसमें यूनियन बैंक की टीम ने 82 रनों से मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में गौरव मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed