फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shri Jhande Ji Mela 2025 Dehradun from 19th March flag pole will be changed this time

Dehradun: 19 मार्च से श्री झंडे जी मेला, प्रशासन ने शुरू की तैयारी, इस बार बदलेगा ध्वजदंड, जानें इसके पीछे वजह

Tue, 04 Mar 2025 11:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 11:22 AM IST
सार

हर साल होली के चार दिन बाद श्री झंडे जी का मेला शुरू होता है। मेला प्रशासन के अनुसार, आठ मार्च को पंजाब की पैदल संगत के लिए बिहलौलपुर के महंत वियंतदास के नाम का हुकुमनामा श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का हस्ताक्षर कराकर बड़ागांव ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Shri Jhande Ji Mela 2025 Dehradun from 19th March flag pole will be changed this time
झंडे जी मेला: ऐतिहासिक नगर परिक्रमा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आस्था का केंद्र श्री दरबार साहिब में 19 मार्च से श्री झंडे जी का मेला शुरू होने जा रहा है। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। श्री झंडे जी का मेला 19 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। 16 मार्च को श्री दरबार साहिब में ध्वजदंड लाया जाएगा। इसी दिन गिलाफ सिलाई का भी काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


श्री झंडे जी मेले को लेकर दून ही नहीं, विदेशी संगतें भी काफी उत्साहित हैं। हर साल होली के चार दिन बाद श्री झंडे जी का मेला शुरू होता है। मेला प्रशासन के अनुसार, आठ मार्च को पंजाब की पैदल संगत के लिए बिहलौलपुर के महंत वियंतदास के नाम का हुकुमनामा श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का हस्ताक्षर कराकर बड़ागांव ले जाया जाएगा। इसके बाद 10 मार्च को श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज पैदल संगत के स्वागत के लिए अराईयांवाला प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही अराईयांवाला में श्री झंडे जी को चढ़ाया जाएगा। 19 मार्च को परंपरा के अनुसार श्री झंडे जी का आरोहण होगा। इस दिन सुबह से देर शाम तक दून भक्ति में डूबा रहेगा। 21 मार्च को नगर परिक्रमा होगी। यह श्री दरबार साहिब से शुरू होकर शहरभर में होते हुए श्री दरबार साहिब में विश्राम लेगी। इसके बाद छह अप्रैल को श्री झंडे जी का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार बदलेगा ध्वजदंड

श्री दरबार साहिब में हर तीन साल में ध्वजदंड को बदलने की परंपरा है। इसलिए इस बार ध्वजदंड को बदला जाएगा। इसके लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए दूधली से लकड़ी मंगाई गई है। इसे एक महीने पहले ही तराशना शुरू कर दिया गया था।

ये रहेगा दिनवार कार्यक्रम

आठ मार्च- हस्ताक्षर कराकर बड़ागांव ले जाया जाएगा महंत वियंतदास के नाम हुकुमनामा।

10 मार्च- पैदल संगत के स्वागत के लिए अराईयांवाला प्रस्थान करेंगे श्रीमहंत।

11 मार्च- संगतों के स्वागत के लिए एसजीआरआर प्रस्थान करेंगे श्रीमहंत।

12 मार्च- पैदल संगत के साथ श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगे श्रीमहंत।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कर्मचारियों की मुराद होगी पूरी...पूरे सेवा काल में एक बार मिलेगी प्रमोशन के मानकों में छूट

16 मार्च- गिलाफ सिलाई और श्री दरबार साहिब में लाया जाएगा ध्वजदंड।

18 मार्च- पूर्वी संगत की विदाई।

19 मार्च- श्री झंडे जी का आरोहण।

20 मार्च- संगत को आशीर्वाद देंगे श्रीमहंत।

21 मार्च- नगर परिक्रमा।

छह अप्रैल- मेले का समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed