फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2.09 lakhs cheated in the name of getting a job

Dehradun News: पूर्व फौजी के बेटे से नौकरी दिलाने के नाम पर 2.09 लाख ठगे

Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
2.09 lakhs cheated in the name of getting a job
पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पूर्व फौजी के बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख नौ हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेना से रिटायर किशन चंद ने प्रेमनगर पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह अपने बेटे विपिन को नौकरी दिलाने की तलाश में थे। एक दिन पास में ही रहने वाले नितिन गुरुंग ने बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और खुद को विदेश में नौकरी करने का अनुभव बताया। कहा कि वह कई लोगों को विदेश में नौकरी दिला चुका है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी पर विश्वास कर उसे दस्तावेज और दो लाख नौ हजार रुपये दे दिए। जब नौकरी दिलाने की बात आई तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। दबाव बनाया तो न नौकरी दिलाई न ही पैसे वापस किया। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी नितिन गुरुंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed