फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   शुक्रवार रहा हादसों का दिन

शुक्रवार रहा हादसों का दिन

Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के अतरैया डेरा से सवारी भर कर आ रही टेंपो बिरखेरा पारा के बीच पुलिया पर पलटकर नीचे चली गई। उसमें सवार दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। अतरैया डेरा से शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे टेंपो चालक ने गांव से सवारियां बैठाने के बाद कसबा आ रहा था। तभी पारा बिरखेरा मार्ग पर छिउलहा बाबा के पास पुलिया पर टेंपो पलट कर नीचे चली गई। जिससे इसमें सवार अतरैया डेरा के श्रीराम (35), डगरू प्रसाद (55), झंडू (60), सदलू (35), रामबही (80), अरविंद (25), रामदुलारी (35), जगदीश (36), गौरा (13), भगवान दीन (40), अच्छेलाल (60), कुसुमकली (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने घायलाें को टेंपो से बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

तीन मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र में अलग अलग तीन स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

कसबे के फत्तूबाबा मोहल्ला के बबलू कुरैशी (22) दो बहनों जुलेखा (40) व गुड्डो (35) को बाइक पर बैठाकर जलालपुर गांव नानी के यहां जा रहा था। तभी मौदहा बिवांर मार्ग पर बिभूनी गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से इन बाइक सवारों की टक्कर हो गई। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में जुलेखा व गुड्डों को अधिक चोंटे आई है जबकि बबलू मामूली रूप से चुटहिल हुआ है। इसी तरह कसबे के हुसैनगंज क्योटरा मोहल्ला निवासी हेतराम (13) पुत्र लल्लू व बीनी (14) पुत्र रतीराम निषाद साइकिल से बड़े चौराहे से कसबे की ओर आ रहे थे। तभी सामने से इन साइकिल सवार बालकों को बाइक की टक्कर लग गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रसूल अहमद ने अपनी बाइक से अस्पताल भेजा और मरहम पट्टी के बाद एक बालक को घर भेजने जा रहा था। तभी रसूला सड़क पर गाय को बचाने में घायल हेतराम सहित गिरकर खुद घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ईंट के चट्टे से भिड़ा, दो घायल
हमीरपुर। कानपुर से मुस्करा थानाक्षेत्र के शिवनी घाट मौरंग लेने जा रहा ट्रक राठ रोड पर स्वासा के पास ईंट के चट्टे में घुस गया। जिससे चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद कानपुर के थाना सजेती क्षेत्र के हुलासपुर निवासी ट्रक चालक ललित गुप्ता जहानाबाद निवासी खलासी विनोद के साथ मौरंग भरने शिवनी खदान जा रहा था। गुरुवार की रात करीब ढाई बजे ट्रक अनियंत्रित होकर स्वासा गांव के पास ईंट के चट्टाें से जा टकराया। जिससे चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक का कहना है कि उन्होंने मदद के लिए 100 नंबर डायल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। उसके बाद उन्होंने अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी को फोन किया। तब कहीं जाकर कंपनी के लोगों ने आकर उन्हें घायल अवस्था में ट्रक से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed