{"_id":"76671","slug":"Hamirpur-76671-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, आधा दर्जन घायल "}
बारातियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, आधा दर्जन घायल
Hamirpur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर) अटगांव मार्ग पर बारातियों से खचाखच भरी ट्रैक्टर ट्राली शुक्रवार की रात पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के इटायल गांव के शिवपाल के पुत्र प्रेमचन्द्र की बारात मझगवां थाने के खिरिया गांव के अमर चन्द्र अहिरवार के यहां गई थी। रात लगभग आठ बजे इटायल गांव से आधा सैकड़ा से ज्यादा बाराती ट्रैक्टर से जा रहे थे। करगवां गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें बैठे बाराती इटायल गांव के पप्पू पुत्र रामसहाय, अजीत सिंह, हरीसिंह पुत्र रामशंकर, मदन पाल पुत्र छोटेलाल, पवन पुत्र रतीराम और अतुल घायल हो गए। ट्राली पलटने से उसके नीचे दबे बारातियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल लाया गया। पप्पू, अजीत सिंह और एक अन्य बाराती की हालत नाजुक होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। हादसे में कई बारातियों को मामूली चोटें आईं हैं। बारातियों ने बताया कि चालक बिज्जू शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था।