फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   गले में माला डाल बने जीवन साथी

गले में माला डाल बने जीवन साथी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। श्रीपावन सरकार मंदिर इटौरा के तत्वावधान में आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जोड़ों ने एक दूजे के गले में वर माला डाल जीवन साथी चुना। गायत्री परिवार ने वैदिक विधि विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराए।
विज्ञापन

शुक्रवार को इटौरा गांव में हुए सामूहिक विवाह महायज्ञ में सबसे पहले मुस्करा खुर्द गांव की रचना ने अलकछवां गांव निवासी मनोज कुमार के गले में माला डाल जीवन साथी चुना। फिर बकरई गांव की अंगूरी देवी ने चरन सिंह मुस्करा खुर्द, घनेश कुमारी इकठौर ने छत्रपाल सिंह भगवंतपुरा झांसी, रामप्यारी इकठौर ने जय प्रकाश अतरौली धगवां, अनीता देवी पुरैनी ने यशवेंद्र सिंह बिलरख, अंजली बंगरा ने दशाराम वीरा और कल्पना एेंधा गांव (जालौन) ने महोबा जनपद के भरवारा निवासी अनिल के गले में वर माला डाली। गायत्री परिवार के पुरोहित भगवानदीन, लक्ष्मी प्रसाद, रामकिशुन अतरौली ने मंडल में बैठे दूल्हा दुल्हन को सात फेरे दिलाकर विवाह संस्कार संपन्न कराए। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. रामसिंह, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह किसान, गोविंद अहिरवार, डा. कमलेश चौधरी, समिति के अध्यक्ष डा. विन्द्रावन बकरई, सुखदेव सिंह पूर्व प्रधान, छत्रपाल सिंह, अशोक कुमार, धीरेंद्र सिंह, बाबूराम, तुलाराम, महेंद्र पाल आदि लोगों ने वर वधुओं को आर्शीवाद दिया। समिति ने नव दंपतियों को एक साड़ी, कलश और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed