फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   सरकारी बोरों में व्यापारी का गेहूं पकड़े जाने पर बवाल

सरकारी बोरों में व्यापारी का गेहूं पकड़े जाने पर बवाल

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। चोरी छिपे सरकारी बोरों में व्यापारियों का गेहूं ट्रैक्टरों से गोदामों में ले जाते समय किसानों ने बुधवार की तड़के पकड़ लिया। इस पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। यह गेहूं मंडी से बाहर बस्ती में लादा जा रहा था। एसडीएम के जांच के आश्वासन पर मामला दब गया। इसके बाद दोपहर में किसानों ने मंडी गेट के सामने राठ पनवाड़ी मार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर दो घंटे रोड जाम रखा। जाम पर बैठे किसान एसएमआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। जाम में फंसने से बस और अन्य वाहनों के यात्री गर्मी से बिलबिला गए। बवाल की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लिया। किसानों ने एसएमआई पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इस पर कोतवाल ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाएगी। तब किसान शांत हुए। वहीं सुबह के हंगामें में एसडीएम ने ट्रैक्टर पर लदी 119 बोरियों को सीज कर मंडी समिति में खड़ा करा लिया है। एसडीएम ने कहा कि केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच की जाएगी। जांच में दोषी होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में एक पखवारे से गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं बेंचने के किसान लाइन लगाए है। बुधवार सुबह पांच बजे मंडी में गेहूं बेचने के लिए डेरा लगाए जराखर गांव के किसान देवसिंह, भानसिंह गल्हिया, रतन सिंह जराखर, सरोज जराखर, दृगपाल नौरंगा मंडी के बाहर खेतों में शौच को जा रहे थे। उन्हें रास्ते में एक ट्रैक्टर पर कांटा बांट से तुलाई कर सरकारी बोरियों में गेहूं भर ट्रैक्टर पर लादा जा रहा था। किसानों ने ट्रैक्टर में लदी 119 बोरियों में सरकारी मुहर देखी तो जमकर हंगामा करने लगे। किसानों के गुस्से को देख ट्रैक्टर चालक और पल्लेदार मौके भाग गए। किसानों ने एसडीएम उमेश कुमार मंगला को सूचना दी। इस पर वह तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ट्रैक्टर पर लदे गेहूं के मालिक की तलाश की लेकिन किसी ने बोरियों को अपना नहीं बताया। एसडीएम ने ट्रैक्टर को मंडी समिति में ले जाकर ट्रैक्टर और गेहूं सीज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी बोरों में भरे गेहूं की जांच कराई जायेगी। लेकिन मौके पर मौजूद किसान एसडीएम से एफआईआर की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी नेता चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में आधा सैकड़ा किसानों ने राठ पनवाड़ी मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टरों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। किसान एसएमआई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह ने ज्ञापन लेकर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। ज्ञापन में कहा कि एसएमआई ने व्यापारी को सरकारी बोरे और कांटा बांट दिया। इस मौके पर देवसिंह जराखर, घासीराम औंता, दिनेश प्रताप सिंह धगवां, लोकेंद्र जराखर, भानसिंह गल्हिया, प्रवेश राजपूत सैदपुर, रतन सिंह, ओमप्रकाश, रामकुमार, रामपाल सिंह, शंकर दयाल, उमाशंकर, प्रहलाद सिंह, नरेश चन्द्र, रामेंद्र सिंह, परमेश्वरी दयाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामकुमार धनौरी, अनिल धनौरी ने बताया कि वह खाद विपणन एसएमआई केंद्र पर 28 अप्रैल से गेहूं बेंचने को खड़े हैं लेकिन आज तक तुलाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed