फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   शासन ने रिक्शा मालिकों की सूची मांगी

शासन ने रिक्शा मालिकों की सूची मांगी

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेेश सरकार ने चुनावी घोषणाओं को अमल करना शुरू करने की तैयारी कर रही है। घोषणा के तहत रिक्शा चालकों को भी लाभान्वित किया जाना है। फिलहाल शासन ने रिक्शा चालक ों की सूची मांगी है। जिले की तीन निकायों में रिक्शा नहीं चल रहे हैं। जबकि चार निकायों पर लोग रिक्शों से सफर करते है। इसमें तीन निकायों ने 55 चालकों की सूची जिला विकास अभिकरण (डूडा) को सौंपी है।
विज्ञापन

रिक्शा चलाने वालों में पांच फ ीसदी के पास निजी रिक्शा है। जबकि अन्य किराए पर रिक्शा लेकर धंधा करते हैं। रिक्शा चलाने वालों में ज्यादातर चालक बाहरी स्थानों से आते हैं। यही रिक्शा चालक पैसा इकट्ठा कर गांवों की ओर चले जाते हैं। यही कारण है कि रिक्शों का पंजीकरण बेहद कम संख्या में निकायों में हुआ है। डूडा के सहायक परियोजना अधिकारी रामशंकर सोनी ने बताया कि 31 मार्च 2012 तक निकायों में पंजीयन कराने वाले रिक्शा चालकों को लाभान्वित किया जाना है। जिले की सभी सातों निकायों से सूचना मांगी गई है। इसमें चार कसबों मुख्यालय, राठ, मौदहा व सुमेरपुर में ही रिक्शे चलते हैं। जबकि तीन कसबे कुरारा, गोहांड व सरीला में रिक्शों का चलन नहीं है। डूडा के अधिकारी ने कहा कि राठ पालिका ने 22 पंजीकृत रिक्शा चालकों की सूची भेजी है। इसी तरह सुमेरपुर से 18 व मौदहा से 15 रिक्शा मालिकों की सूची भेजी है। मगर इन दोनों कसबों की सूचियों में यह रिक्शा चालक पंजीकृत नहीं हैं। कहा कि स्थानीय नगर पालिका की सूची एक दो दिन में उपलब्ध होगी। शासन इन लोगों को मोटर लगे रिक्शे दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed