{"_id":"75278","slug":"Hamirpur-75278-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में प्रधान की पुत्री को अध्यापक ने पीटा "}
स्कूल में प्रधान की पुत्री को अध्यापक ने पीटा
Hamirpur
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के पारा गांव में तैनात प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक ने स्कूल में प्रधान की बेटी को धुन दिया। इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई है। पिटाई के डर से छात्रा अब स्कूल जाने से डर रही है। वहीं शिक्षक ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। प्रधान ने घटना के पीछे कभी कभार स्कूल आने वाले शिक्षक को समय से आने की हिदायत दी थी।
पारा गांव के प्रधान उमाशंकर ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में तैनात सहायक अध्यापक देवव्रत सचान महीने में 12-13 दिन ही स्कूल आते हैं। उसने तीन दिन पहले अध्यापक को स्कूल में आकर पढ़ाई के लिए कहा था। इसी बात पर वह खुन्नस मानने लगा। उसकी बेटी रेखा कक्षा 2 की छात्रा है। इसी खुन्नस में उसे गुरुवार को मारापीटा। जिससे उसके शरीर व चेहरे पर सूजन है। उसने अध्यापक की जंाच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसके इस शिकायती पत्र में गांव के लोगों ने हस्ताक्षर किए है। जिसमें शिवदास, किशोरीदास, मुन्ना, दिनेश कुमार, राजाभैया, सिराजुद्दीन, वहीद, प्रहृलाद आदि है।