{"_id":"75065","slug":"Hamirpur-75065-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हत्यारोपी तमंचा समेत गिरफ्तार"}
फरार हत्यारोपी तमंचा समेत गिरफ्तार
Hamirpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। खुशीपुरा मोहल्ले में हुए हत्याकांड के आरोपी अनूप तिवारी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। हत्यारोपी 21 दिन से फरार था।
7 अप्रैल की रात करीब आठ बजे जमीन विवाद में खुशीपुरा मोहल्ला के कुलदीप तिवारी (35) उर्फ बौरे महाराज पुत्र मुन्ना महाराज को घर के सामने रह रहे परिवार के अनूप तिवारी ने उस वक्त गोली मार दी थी जब बौरे घर के पीछे रखी नासिर पुत्र हुसैन की दुकान पर गुटखा ले रहा था। जिससे मौके पर ही बौरे की मौत हो गई थी। मृतक के भाई दिलीप तिवारी ने अपने ही परिवार के अनूप तिवारी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के बाद से अनूप फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह ने सूचना पर दलबल के साथ बुधवार सुबह अनूप तिवारी को राठ उरई मार्ग पर स्यावरी गांव के पास देशी तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफतार कर लिया।