फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   शादी के छह साल बाद भी धमका रहे दबंग

शादी के छह साल बाद भी धमका रहे दबंग

Sun, 29 Jun 2014 05:33 AM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 29 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक मामले में प्रेमविवाह के छह साल बाद भी दंपति का गांव में रहना दुश्वार कर दिया गया है। दंपति ने एसपी देहात से शिकायत की तो उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी दंपति दोपहर के समय एसपी देहात ओपी यादव से मिले। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की उसके गांव में रिश्तेदारी थी। वह यहीं रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उनके प्रेमसंबंध हो गए। सजातीय होने के बावजूद पत्नी के परिवार वालों ने रिश्ते को रजामंदी नहीं दी तो उन्होंने कोर्टमैरिज कर ली। इसके बाद काफी वक्त बाहर गुजारा। अब वह अपने गांव लौटकर शराफत से गुजारा करना चाहता था। पत्नी के मायके वालों ने तो इस पर कभी आपत्ति नहीं की पर वह रिश्तेदार जरूर उसे धमकाते हैं जिनके घर रहकर पत्नी पढ़ाई करती थी। आरोप लगाया कि अक्सर गांव में रोककर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। कहा जाता है कि गांव छोड़ दो वरना बुरा हाल होगा। पीड़ित की शिकायत पर एसपी देहात ने एसओ इस्लामनगर को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed