{"_id":"119-90584","slug":"Badaun-90584-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आब्जर्वर ने दी आचार संहिता पालन की हिदायत "}
आब्जर्वर ने दी आचार संहिता पालन की हिदायत
Badaun
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। आब्जर्वर आनंद राव डी पटेल ने कलक्ट्रेट सभा कक्ष में एक बैठक बुलाकर प्रत्याशी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर आचार संहिता का पालन करने के लिए कठोर दिशा निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत बाइक जैसे वाहन पर भी पार्टी का झंडा लगाने को अनुमति को कहा है। उन्होंने विकास भवन में प्रशिक्षण कार्य को भी देखा और कहा कि ईवीएम का बारीकी के साथ प्रशिक्षण हो ताकि मतदान के दिन कोई कठिनाई सामने न आ सके।
कलक्ट्रेट की बैठक में पार्टी प्रत्याशियों, वरिष्ठ नेताओं को दिशा निर्देश दिए और कहा कि सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करना है। बिना परमीशन वाहनों को संचालन हुआ तो सीज किए जाएंगे। जहां कहीं किसी प्रकार के विवाद की आशंका है, वहां आरओ और एआरओ को सूचना दी जाए ताकि वहां पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जाए। किसी के आवास या प्रतिष्ठान पर बैनर या झंडे उसकी बिना इजाजत के नहीं लगाए जाएं।
इस मौके पर डीएम सीपी त्रिपाठी, एसएसपी अतुल सक्सेना, दोनो एडीएम और एएसपी मौजूद रहे।