फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   राशन कोटेदार हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

राशन कोटेदार हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 30 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। राशन डीलर पंजाबी सिंह की हत्या गांव ढकपुरा मीरापुर की राशन डीलर के पुत्र ने की थी। उसे एक दूसरे राशन कोटेदार ने घटना को अंजाम देने के लिए उकसाया था। उसी ने हत्यारोपी को तमंचा और दस कारतूस उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या आरोपी को तमंचा और पंजाबी सिंह की बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे मटकुली के राशन डीलर पंजाबी सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह गोदाम से राशन उठवाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पंजाबी सिंह की हत्या आकाश पुत्र उदयवीर निवासी ढकपुरा मीरापुरा ने की थी। आकाश की मां सोनवती गांव ढकपुरा मीरापुर की राशन कोटेदार है।
विज्ञापन

घटना की पृष्ठभूमि में बताया जाता है कि पंजाबी सिंह की राशन दुकान से दो और दुकानें अटैच थीं। वह काफी समय तक सपा विधायक ओमकार सिंह यादव के ड्राइवर भी रहे थे। गांव परमू के राशन डीलर मुकेश गुप्ता ने आकाश को पंजाबी सिंह की हत्या करने के लिए उकसाया था। उसने आकाश से कहा था कि पंजाबी सिंह उसकी मां की राशन दुकान खत्म कराके उसे अपने यहां अटैच कराना चाहता है। मुकेश गुप्ता ने ही आकाश को 315 बोर का एक तमंचा और दस कारतूस दिए थे। पच्चीस हजार रुपये भी देने का वादा किया था। मुकेश को भी यह डर था कि पंजाबी सिंह उसका कोटा भी खत्म करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के लिए आकाश पंजाबी सिंह के साथ शुक्रवार को खाद्यान्न उठाने गोदाम पर पहुंचा था। दोनों ने खाद्यान्न का उठान कर ट्रैक्टरों से गांव भेज दिया और खुद गोदाम पर रुक गए। आकाश ने अपनी बाइक गोदाम पर खड़ी कर दी और पंजाबी सिंह की बाइक से अकबराबाद चौराहे पर आ गया। यहां उसने अंग्रेजी शराब की दुकान से एक हाफ खरीदा और बदायूं रोड पर स्थित ढाबेे पर बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों बाइक से गांव की ओर चल दिए। बाइक जैसे ही सालिक नगला के पास शहबाजपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास पहुंची कि आकाश ने बाइक को कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। तभी पंजाबी सिंह पेशाब करने के लिए रुका। पंजाबी सिंह पेशाब करने बैठा तो आकाश ने तमंचे से उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने दो गोलियां और मारीं। पंजाबी सिंह की हत्या करने के बाद आकाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। इस संबंध में पंजाबी के भाई नरेशपाल सिंह उर्फ गुमानी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आकाश के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई तो काफी अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद
पुलिस ने आकाश को गंगापुर तिराहे के पास से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर रामसिंह के खेत में छिपाया गया तमंचा और पंजाबी सिंह की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने उसके पास से चार जीवित कारतूस भी बरामद किए। आकाश ने बताया कि तीन कारतूस भागते वक्त गिर गए थे। आकाश बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed