{"_id":"119-90427","slug":"Badaun-90427-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी के पेपर को कसी कमर"}
यूपी बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी के पेपर को कसी कमर
Badaun
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा समापन की ओर है लेकिन अग्निपरीक्षा अभी बाकी है। शुक्रवार को इंटर अंग्रेजी की परीक्षा होनी है इसके लिए विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है। माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सचल दल के सदस्यों को भी मुस्तैद रहने की हिदायत दी जा चुकी है। केंद्र व्यवस्थापकों को पारदर्शी माहौल बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यह कदम हाईस्कूल परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़े जाने के मद्देनजर उठाए जा रहे हैं।
हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की 14 मार्च को हुई परीक्षा में करनपुर स्थित केंद्र पर एसडीएम ने सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। एसडीएम ने परीक्षा केंद्र डिबार करने और केंद्र पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा दोबारा कराने की संस्तुति की थी। डीआईओएस ने भी इसकी संस्तुति कर रिपोर्ट बोर्ड सचिव को भेज दी थी। डीआईओएस दफ्तर ने अब इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा नकलविहीन कराने को कमर कस ली है। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। किसी भी सूरत में नकल न हो सके।
दूसरे दिन शांतिपूर्ण निपटी परीक्षा
बदायूं। संस्कृत बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण निपट गई। पहले दिन दागदार रहीं परीक्षा के दूसरे दिन कोई नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाई जा रही है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े आदेश दिए हैं।