फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   लाखों का बकाया, कई विभागों की बत्ती गुल

लाखों का बकाया, कई विभागों की बत्ती गुल

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बकाया भुगतान न करने पर बिजली विभाग ने अभियान चला डेढ़ दर्जन सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन काट दिए। इन विभागों पर बिजली विभाग का करीब 44 लाख बाकी है। लंबे समय से ये विभाग बकाया का भुगतान नहीं कर रहे थे। ऐसे में बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। जिन विभागों पर बिजली विभाग का बाकी है उनमें सबसे ज्यादा 14 लाख डीसीएफ चंदौसी रोड पर बाकी है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बिजली विभाग बकाया वसूली अभियान चला रहा है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम के निशाने पर लाखों का बकाया अदा न करने वाले सरकारी कार्यालय रहे। वसूली अभियान के दौरान विभाग की टीम ने बाढ़ खंड, नलकूप विभाग, डीआईओएस, लोक निर्माण, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विभाग, चकबंदी विभाग समेत 16 विभागों के कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा कोऑपरेटिव फेडरेशन, अल्पसंख्यक विभाग, गांधी नेत्र चिकित्सालय, गन्ना विभाग, खादी भंडार, राजकीय पॉलीटेक्निक और सेंट्रल एक्साइज कार्यालय के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। इन विभागों ने बिजली बिलों का लंबे समय से भुगतान नहीं किया है। बार-बार नोटिस के बाद भी विभागों ने बिजली बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो विभाग ने उनके कनेक्शन काट दिए। जिन विभागों के कनेक्शन काटे गए हैं उनमें सबसे ज्यादा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव फेडरेशन पर 14 लाख से ज्यादा का बकाया है। बिजली कनेक्शन कटने के बाद इन विभागों में हड़कंप है। कई विभाग ऐसे हैं जिनके पास बिल जमा करने के लिए बजट ही नहीं है। ऐसे में इन विभागों की बिजली जल्द चालू होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

--------------
ये विभाग हैं बड़े बकाएदार
डीसीएफ- 14.04 लाख
जीटीआई- 8.7 लाख
लोनिवि- 6.97 लाख
डीआईओएस- 5.40 लाख
कृषि विभाग- 5.0 लाख
नलकूप- 3.11 लाख
कोऑपरेटिव- 2.91 लाख
उद्योग केंद्र- 1.81 लाख
बाढ़ खंड- 1.6 लाख
------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed