फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   नृत्य में गूंजी घुंघरुओं की झनकार

नृत्य में गूंजी घुंघरुओं की झनकार

Thu, 27 Feb 2014 05:31 AM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 27 Feb 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। 13 वें बदायूं महोत्सव के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक संस्कृति जुड़े कार्यक्रमों की धूम रही। स्थानीय कलाकारों ने अपना जलवा दिखाया। कार्यक्रमों का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सदस्य राजेंद्र पाठक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाल कलाकारों ने हर वर्ग का मनोरंजन किया। महोत्सव के मंच पर लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य की छटा ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

बुधवार को मंच की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। विद्या पब्लिक स्कूल और भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया, याशिका, तान्या, अनुष्का, निहारिका, सुहानी, मुस्कान ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती को याद किया और स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। नन्हें बच्चों ने मंच पर उतरकर विभिन्न वेशभूषा में अपनी भोली भाली अदाएं बिखेरीं और दर्शकों का मन मोहा। इसमें मासूम से दिखने वाली ऋद्धि आहूजा ने रंग-बिरंगे परिधान में सबसे सुंदर दिखकर पहला स्थान पाया। वहीं छोटी से परी राठौर ने दूसरे नंबर पर रहीं। तो अदाए दिखाने वाली नव्या गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। इसके बाद हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जसमीत अरोरा को सबसे हेल्दी बेबी चुनते हुए प्रथम स्थान दिया गया। जबकि कुश गुलाटी दूसरे नंबर पर आए। अथर्व गुप्ता तृतीय रहे।
विज्ञापन

इसके बाद बदायूं महोत्सव के मंच पर हुई लोकनृत्य प्रतियोगिता में भी जलवे देखने को मिली। समूह नृत्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए लायवा अंसारी ग्रुप ने प्रथम स्थान अर्जित किया। जबकि रति, बबली, मानसी, दिशा, रोशनी ग्रुप द्वितीय रहा। वहीं अंबिका शर्मा, अनुष्का, मुस्कान, आकांक्षा ग्रुप तृतीय स्थान पर रहीं। लोकनृत्य किशोर वर्ग में भी बच्चों की धूम देखने को मिली। इसमें मानसी उपाध्याय, शुविका तोमर, प्रगति, कोमल वार्ष्णेय ग्रुप ने अपने जलबे बिखेरते हुए प्रथम स्थान पाया। वहीं प्रीति किरन, कुंती, रूचि, नैंसी ग्रुप द्वितीय, रूचि वार्ष्णेय, प्रियांशी, मनीशा, सृष्टि सिंह, शालिनी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। वहीं मंच पर आयोजित शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नव्या गुप्ता को मिला। सुकीर्ति व युक्ति जुनेजा क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। युवा वर्ग में कृतिज्ञा पटेल आगे रहीं। इस कार्यक्रम में निर्णायक रहीं डॉ. पूनम गुप्ता व बरेली कॉलेज बरेली की संगीता चार्य डॉ. रचना सक्सेना, डॉ. मीना सक्सेना ने हैल्दी बेबी शो के निर्णायक रहे। इस मौके पर रवींद्र मोहन सक्सेना, डॉ. मदन मोहन लाल, डॉ. योगेंद्र पाल, अशोक कुमार साहू, इकबाल असलम, डॉ. इजहार, चंद्रपाल साहू, मुकेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
मम्मी की गोद में दूल्हा बनकर पहुंचे
बदायूं महोत्सव के मंच पर हैल्दी बेबी शो में सज सवर कर नए अंदाज में अपनी रंगत बिखरने के लिए मंच पर जलवे बिखेरने पहुंचे बच्चे। वहीं एक बच्चा अपनी मां की गोद में दूल्हा के रुप में भी पहुंचा। इससे पहले बच्चें की मां ने उसको मंच पर जाने से पहले सजाया संवारा भी। इतना ही नहीं सुंदरता लाने के लिए लिपिस्टिक तक का प्रयोग कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed